{"_id":"591764fc4f1c1bd542851686","slug":"revenue-surplus-rs-10-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोर ने 10 हजार देकर वसूले 12 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूदखोर ने 10 हजार देकर वसूले 12 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 14 May 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
सूदखोर ने 10 हजार देकर वसूले 12 लाख
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूदखोर ने एक किशोर से दस हजार रुपये के बदले 12 लाख रुपये वसूल लिए और अभी 14 लाख बकाया बता रहे हैं। आरोपी ने पीड़ित से मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ कर दी, इसके साथ ही पुलिस पीड़ित को धमका रही है। शनिवार को पीड़ित ने प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से शिकायत की।
विज्ञापन
चौधरीबाड़ा निवासी देशरतन ने बताया कि उसका नाबालिग बेटा कक्षा 12 का छात्र है। कुछ लोगों ने नाबालिग बेटे के माध्यम से एक युवक को दस हजार रुपये उधार दे दिए। रुपये वापस न होने पर उन्होंने धमकी देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर पर परिजनों ने उनका भुगतान कर दिया। सूदखोरों ने 30 प्रतिशत की दर से ब्याज मांगा। छात्र ने दबाव में आकर घर से नकदी-जेवरात आरोपियों को देने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
अब तक करीब 12 लाख रुपये का सामान दे चुका है। आरोपी अभी 14 लाख रुपये बकाया बता रहे हैं। पीड़ित ने तहरीर दी तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों का पक्ष लिया। पीड़ित का आरोप है कि 12 मई की शाम आरोपी पीड़ित की हलवाई की दुकान पर तोड़फोड़ कर दी।
शनिवार को पीड़ित ने प्रभारी मंत्री से गुहार लगाई। प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मदद का आश्वासन दिया है। देशरतन ने बताया कि उसका बेटा सूदखोरों की धमकी से तंग आकर दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि देशरतन के पुत्र पर 25-30 लोगों के रुपये उधार हैं।