{"_id":"56f576ef4f1c1bf17df14d71","slug":"restaurants-and-petrol-pumps-on-demand-billing-vandalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल मांगने पर रेस्त्रां और पेट्रोल पंप में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल मांगने पर रेस्त्रां और पेट्रोल पंप में तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपाल सर्विस स्टेशन पर स्थित रेस्टोरेंट में खाने का बिल मांगने पर गुस्साए दर्जनभर युवकों ने पंप तोड़फोड़ कर खूब उत्पात मचाया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए पंप के दो सेल्समैन को भी आरोपियों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के मामले उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम टेडर्स एसोसिएशन के सचिव हैं। उन्होंने बताया कि तीन युवक बृहस्पतिवार शाम पंप स्थित रेस्टोरेंट में आए थे। खाना खाने के बाद बिल के पैसे मांगने पर भड़क गए। इस पर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
युवकों ने अपने दोस्तों को फोन कर बुला लिया। थोड़ी ही देर में करीब एक दर्जन अन्य युवक पहुंचे और पंप पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। रेस्टोरेंट के शीशे तोड़ डाले तथा ऑफिस के गेट का शीशा भी तोड़ दिया। इस दौरान एक युवक ने पंप में आग लगाने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
मूलचंद अग्रवाल ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मौका मुआयना कर फुटेज खंगाल रही है। उधर, मूलचंद अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स के अध्यक्ष को घटनाक्रम से अवगत करा दिया है।