{"_id":"5719103d4f1c1b087a8b46cd","slug":"restaurant-on-campus-dropped-hammock-son-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट परिसर में बेटे पर गिरा झूला, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्टोरेंट परिसर में बेटे पर गिरा झूला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
माैत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी जा रहे मोहनकुटी निवासी दंपति के साथ हरियाणा के करनाल में दर्दनाक हादसा हो गया। एक रेस्टोरेंट में चाय पीने के दौरान परिसर में लगा झूला टूट कर गिर गया, जिससे दंपति के बेटे की मौत हो गई। बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
मोहनकुटी निवासी देवेंद्र किसान हैं। 18 अप्रैल की शाम वह अपने 12 वर्षीय बेटे गजेंद्र और पत्नी के साथ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले थे। जब वह हरियाणा के करनाल पहुंचे तो हाईवे किनारे एक रेस्टोरेंट पर रुककर चाय पीने लगे।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट पर बच्चे झूला झूल रहे थे। बालक मन बच्चों को खेलता देख गजेंद्र भी झूले के पास जाकर खड़ा हो गया। इसी दौरान अचानक झूला टूटकर गजेंद्र के ऊपर गिर गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
देवेंद्र गजेंद्र को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गजेंद्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। देवेंद्र ने कहा कि गजेंद्र उनका इकलौता बेटा था। गांव में हादसे की सूचना से मातम का माहौल है।