{"_id":"56f183964f1c1b687cf14d24","slug":"report-of-a-fight-over-putting-litter-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े डालने पर झगड़ा छेड़छाड़ की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़े डालने पर झगड़ा छेड़छाड़ की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fight
शिकारपुर थाना क्षेत्र की महिला ने कूड़ा डालने के लिए झगड़ा होने पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। परिजनों ने इसका विरोध किया है। एसएसपी ने जांच के बाद ही कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
बता दें कि एक महिला ने दो दिन पहले छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया था कि 23 फरवरी की शाम वह कूड़ा डालने जा रही थी। तभी गांव के युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत कर छेड़खानी की।
विज्ञापन
पुलिस ने देवेंद्र सिंह, भिखारी सिंह, होशियार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी मामले को लेकर गांव के ही राजकुमार, बहोरी, तेजपाल, धनपाल, गंगाराम, पूनम, प्रताप, राजेंद्र, विनोद, धर्मपाल, तेजपाल, हरी सिंह और सोनू ने एसएसपी को शपथ पत्र देकर कहा कि झगड़ा कूड़ा डालने को लेकर हुआ था, जिसमें फैसला हो चुका है।
विज्ञापन
छेड़छाड़ की रिपोर्ट झूठी है। एसएसपी ने कहा कि जांच में छेड़छाड़ की घटना मिली तो कार्रवाई की जाएगी।