फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Report against three including GM

जीएम सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 13 Apr 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Thu, 13 Apr 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Report against three including GM
घटतौली - फोटो : अमर उजाला

घटतौली प्रकरण में बृहस्पतिवार को अनामिका शुगर मिल अगौता के मुख्य महाप्रबंधक, डीजीएम केन और गन्ना तौल लिपिक के खिलाफ औरंगाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मिल में बुधवार को घटतौली पकड़ी गई थी। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


बुधवार को बुगरासी के सुलैला गांव स्थित क्रय केंद्र से अनामिका शुगर मिल पर गन्ने से लदा ट्रक आया था। इसमें 6.40 क्विंटल की घटतौली मिली थी। घटतौली मिलने पर किसानों और तौल लिपिकों ने हंगामा किया था।  जांच में शुगर मिल प्रबंधन तंत्र द्वारा गन्ने की खरीद में घटतौली की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति स्याना के सचिव जीपी गोस्वामी ने औरंगाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले में जीपी गोस्वामी ने शुगर मिल के मुख्य महाप्रबंधक पीके मल्होत्रा, प्रधान प्रबंधक गन्ना विश्वासराज सिंह और तौल लिपिक कुलजीत सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ट्रेनी सीओ आलोक सिंह ने बताया कि जीएम सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी केन कमिश्नर को घेरा
अनामिका शुगर मिल अगौता में पकड़ी गई घटतौली की जांच करने पहुंचे डिप्टी केन कमिश्नर का भाकियू ने घेराव किया। किसानों ने डिप्टी केन कमिश्नर को एक घंटे तक धूप में बैठाए रखा। ट्रेनी सीओ के आश्वासन पर किसानों ने उन्हें बंधन मुक्त किया। तौल लिपिकों ने भी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed