{"_id":"5585725ccba126a2ae88caa7986bf2ce","slug":"raw-liquor-factory-busted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद के छासिया गढ़ी में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर कच्ची शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन भट्ठियों को तहस-नहस कर दिया। मौके से आबकारी विभाग ने करीब 1500 लीटर लाहन बरामद कर नालियों में बहा दिया है।
साथ भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि कच्ची शराब का गोरखधंधा महिलाएं चला रही थीं। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार लोगाें पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आबकारी अधिकारी शैलेश कुमार और अवनीश पांडेय ने बताया कि सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह आठ बजे विभाग की टीम छासियागढ़ी में छापेमारी की।
इस दौरान छासियागढ़ी स्थित एक मकान में आधा दर्जन भट्ठियों को पकड़ा, जहां कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। टीम ने मौके पर भट्ठियों को तहस-नहस कर दिया।
इस दौरान इस कच्ची शराब की फैक्टी से करीब 40 लीटर शराब भी बरामद की गई है। वहीं, टीम ने मौके से 1500 लीटर लाहन को बरामद कर नालियों में बहा दिया।
सिकंदराबाद कोतवाली में तीन महिलाओं समेत चार के खिलाफ आबकारी अधीनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिला आबकारी अधिकारी आनंद राय ने बताया कि गीता पत्नी संदीप, प्रदीप, उमा पत्नी संदीप और शारदा पत्नी रुपचंद को नामजद किया गया है।