{"_id":"587534b84f1c1b1729ba9e11","slug":"ration-card-raging-domla-hsngdh-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड के लिए भड़के डोमला हसनगढ़ के लोग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन कार्ड के लिए भड़के डोमला हसनगढ़ के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव डोमला हसनगढ़ के ग्रामीणों ने राशनकार्ड बनवाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और एक शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। मंगलवार को तहसील क्षेत्र के गांव गंगागढ़ के ग्रामीण तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि वह राशन कार्ड बनवाने के लिए काफी समय से तहसील के चक्कर काट रहे है, लेकिन उनका राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है। राशन कार्ड न बनने के चलते उन्हें राशन भी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने जांच कराकर राशनकार्ड जारी कराने की मांग करते हुए एक शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी उमाशंकर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
एसडीएम ने जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए है। कुंवरपाल, चंद्रवीर, किरनवीर, उदयपाल, अमरपाल, फईमुददीन, बीना, किरनपाल, अरविंद आदि शामिल रहे।
राशन डीलर के खिलाफ फूटा गुस्सा
क्षेत्र के गांव पंडरावल में ग्रामीणों ने राशन डीलर पर धांधली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों की डीलर के साथ जमकर नोंकझोंक भी हुई। मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मंगलवार को पंडरावल गांव स्थित सरकारी स्कूल में राशन बांटने के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने नए राशन कार्ड वितरित न करने और कम राशन देने आदि का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान राशन डीलर से ग्रामीणों की नोंकझोंक भी हुई। गांव के बुजुर्ग लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। गांव के रहीश, जितेंद्र, सलाम, लीलावती, राजवती आदि ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र भेजकर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम शिकारपुर उमाशंकर ने बताया कि शिकायत मिलने पर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।