{"_id":"5a50adbe7c02604f8215c168ea266a5e","slug":"rape-hindi-news-72","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की बीमारी का झांसा देकर रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई की बीमारी का झांसा देकर रेप
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में रह रहे भाई के बीमार होने के बहाने युवती को घर से ले जाकर पड़ोसी युवक ने बंधक बना लिया। फिर 15 दिनों तक रेप किया।
विज्ञापन
इसके बाद गांव के मंदिर पर छोड़कर भाग गया। पीड़िता के भ्राइ ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया है कि वह गाजियाबाद में रहकर नौकरी करता है। गांव में उसके पड़ोस में गांव पिपर जिला फर्रूखाबाद का युवक रहता था, जिसका उसके घर में आना जाना था।
आठ फरवरी को आरोपी युवक गांव आया और बहन को यह कहकर घर से ले गया कि गाजियाबाद में उसका भाई गंभीर रूप से बीमार है। इसके बाद युवती पड़ोसी युवके के झांसे में आकर उसके साथ गाजियाबाद के निकल गई।
विज्ञापन
जब आरोपी गाजियाबाद से आग जाने लगा तो युवती ने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने बताया कि उसका भाई पानीपत के हॉस्पिटल में भर्ती है। फिर आरोपी पीड़िता को पानीपत ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
इसके बाद 15 दिन तक रेप करता रहा। 15 दिनों के बाद बेहोशी की हालत में पीड़िता को गांव के बाहर मंदिर के पास छोड़कर आरोपी भाग गया। युवती को जब होश आया तो उसने परिजनों को आपबीती बताई।
प्रभारी निरीक्षक उदयवीरसिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।