फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rap raped, sold again in love trap

प्रेम जाल में फंसाकर किया रेप, फिर बेचा

Fri, 07 Apr 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rap raped, sold again in love trap
gangrape

विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले का युवक पड़ोसी युवती को प्रेम जाल में फंसाकर भगाकर ले गया। उसने 15 दिनों तक युवती के साथ रेप किया। फिर उसको दूसरे युवक को बेच दिया। नगर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक युवक उनकी बेटी को अगवा कर  ले गया। उसने 15 दिनों तक युवती के साथ रेप किया। उसके बाद उसको हरियाणा में कहीं बेच दिया।

पुलिस युवती को बेचे जाने की घटना से इनकार कर रही है। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसने युवती कही अपने दोस्त के पास छोड़ रखी है। युवती को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। आरोपी के दोस्त के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छात्रा को अगवा कर किया रेप की कोशिश
ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा को गांव के ही युवक ने आतंकित कर अगवा कर लिया। युवक ने छात्रा को एक होटल में ले जाकर उसके साथ रेप का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।  कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने बताया कि वह नगर के कालेज में बीए की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम वह गांव से सिकंदराबाद में ट्यूशन पढ़ने के लिए आई थी। इसी दौरान गांव के ही रिंकू पुत्र बेघराज ने उसे आतंकित कर अगवा कर लिया। नगर में कुत्ते की कब्र के पास स्थित एक होटल में ले गया। छात्रा ने बताया कि रिंकू ने होटल में उसके साथ रेप की कोशिश की। किसी तरह वह वहां से जान बचाकर भागी।


बदहवास हालत में कोतवाली पहुंची छात्रा ने पुलिस को आप बीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। होटल संचालक ने भी बिना आईडी लिए रिंकू को कमरा दे दिया था। दसके साथ मौजूद छात्रा के बारे में भी जानकारी नहीं ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed