{"_id":"57ae12a94f1c1b7102ee5ebc","slug":"rambhul-ration-dealership-was-in-revenge-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलरशिप की रंजिश में हुई थी रामभूल की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन डीलरशिप की रंजिश में हुई थी रामभूल की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मानपुर गांव में हुई राशन डीलर रामभूल की हत्या गांव के ही दो लोगों ने की थी। आरोपियों ने राशन डीलर को लेकर सवा साल पहले हुए विवाद के चलते वारदात की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जबकि दूसरा आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि 20 जुलाई 16 की रात करीब एक बजे सोते समय रामभूल (राशन डीलर) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
रामभूल के पुत्र राजीव कुमार ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान सर्विलांस के जरिए कुछ लोगों के नाम सामने आए। 12 अगस्त 16 की सुबह रामपुर मानपुर के जंगल से गांव निवासी ललित कुमार पुत्र महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ललित ने बताया कि करीब 15 माह पहले वह गांव का राशन डीलर था। रामभूल ने गांववालों के साथ मिलकर जिला आपूर्ति अधिकारी के यहां शिकायत कर दी थी। जिससे उसका राशन डीलर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था।
इसी रंजिश के आधार पर उसने अपने साथी राहुल कुमार पुत्र रामसिंह के साथ मिलकर रामभूल की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने ललित की निशानदेही पर एक तमंचा 315 बोर का और तीन कारतूस बरामद कर लिए हैं। वारदात की रात वह एक वाहन से गांव पहुंचे और हत्या करके हरियाणा वापस चले गए। एसपी देहात ने बताया कि राहुल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।