{"_id":"58e690ec4f1c1b41485b64fa","slug":"racket-shot-on-the-tower-of-mobile-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कंपनी के टावर पर बदमाशों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल कंपनी के टावर पर बदमाशों का धावा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव खुशहालपुर स्थित एक मोबाइल कंपनी के टॉवर पर बृहस्पतिवार को तड़के बदमाशों ने तैनात गार्डों को चारपाई से रस्सियों से बांधकर टॉवर के केबिन से करीब पांच लाख रुपये का सामान लूट लिया। सामान को एक कैंटर में लादकर ले गए। एक गार्ड सर्वेश कुमार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
पीड़ित दूसरे गार्ड लवकुश ने बताया कि कई बदमाश आधी रात को टॉवर की बाउंड्री के तार काटकर आए। उसे व सर्वेश को चारपाई से रस्सियों से बांध दिया। बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह मारा पीटा भी, जिससे दोनों को चोटें आईं हैं। बदमाशों ने टॉवर के केबिन से लाखों रुपये का सामान निकाल लिया तथा एक केंटर में लादकर ले गए।
विज्ञापन
गार्ड लवकुश ने बताया कि बदमाश उन दोनों से 20 हजार रुपये व दो मोबाइल भी ले गए। केबिन से 48 बैटरा, जेनरेटर की बैटरी तथा डीजल आदि लूटकर ले गए। जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। किसी तरह से हमने खुद को खोला और ट्यूबवैल पर सो रहे एक ग्रामीण को जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा घायलों को चिकित्सा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना की सूचना पर एयरटेल कंपनी के कलस्टर इंचार्ज प्रेम सिंह एवं फील्ड ऑफीसर जगदेव सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष बताया कि टॉवर पर लूट हुई है। तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।