{"_id":"5772c38e4f1c1be92979aafd","slug":"prize-would-be-announced-on-murderers-of-sub-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के हत्यारों पर घोषित होगा ईनाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा के हत्यारों पर घोषित होगा ईनाम
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
दरोगा सुखवीर सिंह यादव हत्याकांड खोलना पुलिस के लिये चुनौती बनता जा रहा है। अब पुलिस ने हत्यारों की सूचना देने वाले को ईनाम देने की तैयारी की है। इसके लिए आला अफसरों को रिपोर्ट भेजकर अनुमति मांगी गई है। पुलिस ने स्थानीय व अंतर्राज्यीय गिरोहों पर जांच की दिशा केंद्रित की है।
दरोगा हत्याकांड को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस को हत्यारों तक पहुंचने की लाइन नहीं मिली है। पुलिस की तेजतर्रार टीमें हत्यारों के बारे में कुछ भी पता नहीं लगा पाई हैं। इस मामले में पुलिस बागपत के सिंहावली अहीर और सिकन्द्राबाद जाकर मृतक दरोगा के परिवार वालों से बातचीत कर चुकी हैं लेकिन कड़ी नहीं सुलझ रही है।
सीओ विशाल यादव का कहना है कि इस हत्याकांड के बाद से पुलिस ने आसपास के जनपदों की पुलिस से भी विभिन्न गैंगों की गतिविधियों के बारे में जानकारी की है लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस इस हत्याकांड को खोलने के लिए रात दिन एक किये है।
विज्ञापन
इस हत्याकांड के बारे में सूचना देने वाले को ईनाम दिए जाने की तैयारी कर ली गई है। इसकी रिपोर्ट बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गयी है, ईनाम की जल्द घोषणा की जायेगी। उल्लेखनीय है कि घटनास्थल के पास स्थित एक एकेडमी परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगा है। घटनास्थल थोड़ा साइड में होने तथा रात होने के कारण घटना रिकार्ड नहीं हो सकी।