{"_id":"58fe53034f1c1b4766c0cb07","slug":"private-school-threatens-to-cut-girl-s-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल ने छात्रा का नाम काटने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी स्कूल ने छात्रा का नाम काटने की दी धमकी
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
Updated Tue, 25 Apr 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
स्कूल ने छात्रा का नाम काटने की दी धमकी
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस प्रतिशत कम रेट पर कोर्स की कॉपी किताबें न देने का विरोध करने पर निजी स्कूल ने छात्रा का नाम काटने की धमकी दी। पीड़ित अभिभावक ने एसडीएम से शिकायत करते हुए निजी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी लोकेश पुत्र विशंबर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी कालिंदी कुंज स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। विद्यालय की तरफ से उनकी बेटी को 2845 रुपये की कॉपी किताबें दी गई हैं।
विज्ञापन
फीस में 3100 रुपये लिए गए है। अभिभावक लोकेश ने जब प्रशासन के निर्देशानुसार बीस प्रतिशत कम रेट पर कॉपी किताबें दिए जाने की बात कही तो स्कूल के प्रधानाचार्य भड़क गए। प्रधानाचार्य ने उनकी बेटी का नाम काटकर स्कूल से निकालने की धमकी दी।
विज्ञापन
धमकी से भयभीत अभिभावक ने एसडीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसडीएम राहुल यादव ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।