फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   pretext of marrying the rape of the young woman by army man

शादी का झांसा देकर फौजी ने युवती से किया रेप

Tue, 28 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर Updated Tue, 28 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
pretext of marrying the rape of the young woman by army man
RAPE

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा को शादी का झांसा देकर फौजी ने शहर के होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप किया। युवती के कुछ दिनों बाद गर्भवती होने का पता चला तो आरोपी ने गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन


अब आरोपी अन्य युवती से विवाह करने की तैयारी में है। सोमवार दोपहर कोतवाली पहुंची युवती ने शादी रुकवाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर तहरीर दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता बीमार रहते हैं।
विज्ञापन


वह जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। युवती ने बताया कि जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी लड़का फौज में है। उसने छुट्टी के दौरान उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी करने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के परिजनों ने भी उसका साथ दिया। इसके बाद 16 जुलाई 2016 में युवक युवती को लेकर डीएवी तिराहा स्थित होटल में पहुंचा, जहां आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब वह बेहोशी हो गई तो आरोपी ने रेप किया।

इसके बाद वह गर्भवती हो गई। युवती का कहना है कि जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। अब आरोपी बीबीनगर थाना क्षेत्र के युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है।


इसकी जानकारी मिलने पर जब युवक और उसके परिजनों से की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। अब युवती ने शादी रुकवाने और आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed