{"_id":"581ccf7c4f1c1bab31438674","slug":"postman-ate-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रताड़ना से तंग आकर पोस्टमैन ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रताड़ना से तंग आकर पोस्टमैन ने खाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : ब्यूरो
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोती बाग निवासी पोस्टमैन ने नुमाइश ग्राउंड में जहर खा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे नोएडा रेफर कर दिया। पुलिस को दिए बयान में उसने विभाग के एक अधिकारी पर बर्खास्त करने की धमकी देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। परिजनों के मुताबिक, पोस्टमैन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मोतीबाग निवासी जितेंद्र मोहन शर्मा (50) पुत्र लीलाधर शर्मा बुलंदशहर स्थित डाकघर में पोस्टमैन है। वह कुछ दिनों से परेशान था। शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे नुमाइश ग्राउंड में जितेंद्र मोहन शर्मा ने जहर खा लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजन उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां से उन्हें नोएडा रेफर कर दिया। इससे पहले पुलिस को दिए बयान में जितेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि विभाग का एक अधिकारी उसे बर्खास्त करने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहा है।
विज्ञापन
जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। नोएडा में जितेंद्र मोहन शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। नगर कोतवाली के एसएसआई डीपी सिंह ने बताया कि जितेंद्र मोहन शर्मा ने अपने बयान में विभाग के एक अधिकारी पर बर्खास्त करने की धमकी देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
लिखित में शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डाक अधीक्षक वाईपी सिंह से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि वह लखनऊ में हैं। मामले की जानकारी करने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।