फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   police said, farmer felt in fire by his own fault

पुलिस बोली-नशे में खुद अलाव में गिरा किसान

Mon, 11 Jan 2016 12:06 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
police said, farmer felt in fire by his own fault
 सिंचाई के विवाद में किसान को अलाव में फेंकने के मामले में पुलिस ने पहले तो रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की। बाद में एसपी सिटी के आदेश पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना था कि कलुआ शराब के नशे में खुद अलाव में गिर गया है।उधर, हालत बिगड़ने पर किसान कलुआ को जिला अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार की ात कादिलपुर निवासी किसान कलुआ उर्फ सुंदर पुत्र भीम सिंह खेत में पानी लगाने गए थे, जहां गांव के धर्म सिंह पुत्र अमर सिंह और रिंकू पुत्र सूरजपाल पहले से ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने ठंड से बचाव के लिए खेत के पास अलाव जला रखा था। पानी लगाने को लेकर कलुआ से दोनों का विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने कलुआ को जलते अलाव में धक्का दे दिया था।


परिजनों ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।  रविवार दोपहर परिजन एसपी सिटी से मिले और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

इसके बाद एसपी के कहने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर, कलुआ की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed