फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police Dabo Tommaa Supplier

पुलिस ने दबोचा तमंचा सप्लायर

Mon, 26 Jun 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 26 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Police Dabo Tommaa Supplier
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गुलावठी पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध असलाह की सप्लाई करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा, एक पिस्टल और 11 कारतूस बरामद किए हैं। यह आरोपी दिल्ली से अवैध असलाह लाकर यहां सप्लाई करता था।

एसपी देहात प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि 25 जून की सुबह करीब छह बजे क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि अवैध असलाह की सप्लाई करने वाला तस्कर बराल लिंक मार्ग पर आने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुलावठी पुलिस के साथ मिलकर बराल लिंक मार्ग से आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


उसकी पहचान सुलेमान पुत्र मोहम्मद उमर निवासी मोहल्ला कोट कस्बा खुर्जा नगर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल, एक तमंचा और 11 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में सुलेमान ने बताया कि वह इन असलाहों को दिल्ली के जावेद से लाता है और आसपास क्षेत्र में ग्राहक मिलने पर सप्लाई कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि सुलेमान शातिर किस्म का लुटेरा है जो पहले जेल जा चुका है। सुलेमान के खिलाफ थाना गुलावठी, थाना कोतवाली नगर एवं थाना लोनी जनपद गाजियाबाद में मामले दर्ज हैं। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा
एसपी देहात प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि खुर्जा के जानलेवा हमला करने के पांच आरोपी ईदगाह के पास बैठे हैं। पुलिस टीम ने दबिश दी तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। घेराबंदी कर एक आरोपी आसिफ को दबोच लिया।


 उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। उसने बताया कि 23 जून को भाई सिराज, आस मोहम्मद, नईमुद्दीन एवं फरमान के साथ मिलकर रफीक से मारपीट और हवाई फायरिंग की थी। इसके बाद मोहल्ले के ही फहद पर जानलेवा हमला एवं फायरिंग भी की थी। इंस्पेक्टर खुर्जा धनंजय मिश्रा ने बताया कि वादी एवं प्रतिवादी पक्ष पशु व्यापारी हैं। व्यापार को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद एवं रंजिश चल रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed