{"_id":"576d67614f1c1bb40cb48aa1","slug":"police-arrested-two-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसर को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई महीने पहले फाइनेंसर से 85 हजार रुपये लूटने वाले गैंग के सरगना समेत दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूट में शामिल पांच बदमाशों में से पुलिस तीन को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
एसएसपी वैभव कृष्ण और एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि छतारी पुलिस ने एक अप्रैल 2016 को फाइनेंसर रविंद्र कुमार पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी नंगला किरठल जिला मथुरा से 85 हजार रुपये और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को गांव बहलोलपुर से दबोच लिया।
विज्ञापन
उनकी पहचान रफीक पुत्र लालू उर्फ लाल मोहम्मद और पप्पू उर्फ खालिद निवासी रेगसपुरी थाना जवां जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई। रफीक इस गिरोह का सरगना है दोनों के पास से लूटी गई बाइक, लूटी गई धनराशि में से 9500 रुपये, लूट की घटना में इस्तेमाल की बाइक और एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
पांच हजार का इनामी धरा
गढ़ स्थित फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एजेंट योगेंद्र से 27 मई को हुई लूट में मास्टर माइंड रहे पांच हजार के इनामी गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी सोनू नट को पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। उसके पांच साथी को खुर्जा पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
बाइक लूटने वाले गिरोह का बदमाश दबोचा
महीने भर पहले रामघाट क्षेत्र में बाइक सवार लखन पुत्र ओमप्रकाश निवासी जनपद अलीगढ़ से बाइक, मोबाइल लूटने वाले गिरोह के सदस्य को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम नहर पुल से दबोचा। उसकी पहचान रामू उर्फ रामकुमार पुत्र भगवानदास निवासी सिसई थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ के रूप में हुई। उसके पास से लूटी गई बाइक और तमंचा मिला है।