फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Playfully run browning

खेल-खेल में चला तमंचा

Fri, 22 Jul 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 22 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Playfully run browning
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

खेल-खेल में तमंचा चल गया। गोली एक किशोर के पेट में लगी। उसे उसके परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


नगर कोतवाली के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी अरसान (14) पुत्र फकरुद्दीन नौंवी कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अरसान मोहल्ले में ही खेल रहा था। उसके साथ मोहल्ले का एक युवक भी था। अरसान ने पुलिस को बताया कि उसके साथी युवक की अंटी में तमंचा लगा हुआ था।
विज्ञापन


अरसान की नजर पड़ी तो वह तमंचा निकालकर देखने लगा। युवक ने विरोध किया लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच युवक की अंगुली ट्रिगर पर दब गई। गोली चलने की आवाज गूंजी तो मोहल्ले में अफरातफरी फैल गई। गोली अरसान के पेट में जाकर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरसान ने पुलिस को बताया कि उसके साथी ने ही उसके पेट से गोली निकाल और पेट पर कपड़ा बांधकर बहते खून को रोकने का प्रयास किया। सूचना पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी खुर्जा गेट संजय कुमार ने बताया कि गोली लगने से छात्र घायल हुआ है। फिलहाल उसे रेफर कर दिया है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed