फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Overnight operation

रातभर चली कार्रवाई हाथ न आया कोई

Fri, 16 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 16 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Overnight operation
रात-दिन हो रहा अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला

तहसील सदर के गांव ढकौली में शुक्रवार रात डीएम आंजनेय कुमार सिंह के आदेश पर अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। एसडीएम सदर सरकारी कार की हेडलाइट बंद कर खनन की साइट पर पहुंचे।

विज्ञापन


हालांकि खनन माफिया भागने में कामयाब रहे। एसडीएम ने मौके से एक जेसीबी और डंपर सीज कर वाहन के मालिकों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम आंजनेय कुमार सिंह को रात करीब 11 बजे ढकौली में अवैध खनन की सूचना दी गई। डीएम ने रात करीब एक बजे सूचना एसडीएम सदर को ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर सुनील कुमार सिंह तहसीलदार को लेकर ढकौली की ओर निकल पड़े। कहां जाना है और क्या करना है, इसकी जानकारी एसडीएम सदर ने तहसीलदार को भी नहीं दी। ढकौली के जंगल में एसडीएम को जेसीबी और डंपर की रोशनी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने कार की लाइट बंद करवाई और मौके पर पहुंच गए। अफसर और सुरक्षाकर्मियों को देख डंपर और जेसीबी के चालक परिचालक भाग खड़े हुए। एसडीएम ने मौके से एक जेसीबी और एक डंपर बरामद किया। दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। जेसीबी को रात में तहसील भेज दिया गया। डंपर को दिन निकलने पर एसडीएम ने तहसील पहुंचवाया।


 एसडीएम सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वाहन स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। डभ्एम आंजनेय कुमार ने बताया कि खनन माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दे दिया है। कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

मिटटी खनन करके लाई जा रहीं भैंसा-बुग्गी सीज
स्याना-बड्ढा रोड पर शुक्रवार की सुबह अवैध रूप से खनन करके लाई जा रही पीली मिटटी भरी भैंसा बुग्गियों को पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed