फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   On Kanvdion threw stones, the police rushed to the uproar

कांवड़ियों पर फेंके पत्थर, हंगामे पर दौड़ी पुलिस

Sat, 25 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 25 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
On Kanvdion threw stones, the police rushed to the uproar
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कांवड़ियों के बम-बम नारे के विरोध में आए दूसरे संप्रदाय के कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। इससे कांवड़िए घायल हो गए। कांवड़ियों ने पथराव के विरोध में हंगामा कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने एक युवक को मौके से हिरासत में ले लिया। पुलिस की तत्काल कार्रवाई ने बड़ी घटना को टाल दिया।

हालांकि पुलिस पत्थरबाजी से इंकार कर रही है।  क्षेत्र के गांव किरयावली के 19 कावंड़ियों काजत्था शुक्रवार सुबह पांच बजे आहार के लिए गांव चंदियाना से होकर निकल रहा था। बरवाला मार्ग पर चंदियाना निवासी एक युवक ने बम-बम के नारों का विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कांवड़िए सोनू, विमल, राहुल आदि ने बताया कि बम-बम के नारों के विरोध के साथ युवक अभद्रता करने लगा। इसी बीच युवक के कुछ अन्य साथी भी वहां आ गए। आरोप है कि युवकों ने कांवड़ियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसको लेकर कांवड़ियों ने हंगामा किया और मामले की सूचना 100 नंबर पर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को देने की जानकारी हुई तो कुछ लोगों ने सड़क पर पड़े पत्थरों को हटा दिया और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचते ही युवक भाग गए। पुलिस ने चंदियाना निवासी एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

 चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह ने जैसे-तैसे कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत कराया ऑैर उनको आगे भेजा।  चंदियाना-बरवाला मार्ग पर कांवड़ियों पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले को लेकर क्षेत्र के हिंदू संगठनों में रोष पनप गया। कुछ लोग मामले को लेकर राजनीतिक रंग देने लगे। पुलिस ने सूझबूझ से हालात को संभाल लिया।


एक युवक ने कांवड़ियों से कुछ बदसलूकी कर दी थी। सूचना पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। उसको पूछताछ के लिए थाना नरसेना भेज दिया है। कांवड़ियों को भी शांत कर दिया गया है। किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पत्थरबाजी की बात अफवाह है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। - महिपाल सिंह, चौकी इंचार्ज, बुगरासी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed