{"_id":"580ba6bd4f1c1b722b704cec","slug":"officers-rushed-with-information-on-gokshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी की सूचना पर फोर्स लेकर दौड़े अफसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी की सूचना पर फोर्स लेकर दौड़े अफसर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
झूठी सूचना देने वाले आरोपी का मेडिकल कराते पुलिसकर्मी।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन चौकी क्षेत्र के समसपुर गांव में नशे में धुत बर्खास्त सिपाही ने गोकशी और सांप्रदायिक झगड़े की झूठी सूचना देकर अफसरों को दौड़ा दिया। कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। एसपी सिटी, सीओ समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन मामला न मिलने पर पुलिस ने आरोपी बर्खास्त सिपाही को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
समसपुर गांव निवासी कलुआ पुत्र जवाहर सिंह किसी मामले में सिपाही के पद से बर्खास्त चल रहा है। शनिवार दोपहर नशे में धुत कलुआ ने 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को सूचना दी कि गांव में गोकशी के बाद दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक झगड़ा शुरू हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
सबसे पहले सीओ विजय प्रकाश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बुलंदशहर से एसपी सिटी मान सिंह चौहान समेत पीएसी भी पहुंच गई, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले आरोपी बर्खास्त सिपाही को दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस थाने ले आई और उसे शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया। सीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि बर्खास्त सिपाही कलुआ ने कंट्रोल रूम को गोकशी और सांप्रदायिक माहौल खराब होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर मामला झूठा निकला। आरोपी को दबोचकर कार्रवाई करते हुए उसे शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया है।