{"_id":"586541bd4f1c1b7675eed38a","slug":"not-according-to-the-standard-sewer-line-being","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के अनुसार नहीं बन रही सीवर लाइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानक के अनुसार नहीं बन रही सीवर लाइन
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
सीवर समस्या
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानक के अनुसार सीवर लाइन न बनने पर मोहल्ला पोखर के लोगों ने सीवर लाइन का कार्य रूकवा दिया। लोगों का आरोप था कि सीवर लाइन में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। बता दें कि कस्बे में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत सीवर लाइन डालनेे का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
मोहल्ला पोखर व अलीगढ़ रोड पर सीवर लाइन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन कर निर्माण रूकवा दिया। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता जल निगम रवि शुक्ला ने बताया कि बुधवार को ही घटिया ईंटों के लगाए जाने की जानकारी मिलते ही ठेकेदार को उन ईंटों को न लगाने के कड़े निर्देश दिए हैं तथा मसाले का नमुना लिया गया है।
विज्ञापन
जेई ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। किसान नेता प्रमोद कुमार मीना ने बताया कि अनियमितताओं की शिकायत विभागीय अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन