{"_id":"583743c34f1c1b242413d035","slug":"noose-found-hanging-woman-s-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला महिला का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
ब्यूरो,अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Fri, 25 Nov 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किदवई नगर कालोनी में बुधवार रात एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। ससुराल वाले इसे खुदकुशी बता रहे है तो मायके पक्ष ने उन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुलंदशहर निवासी अफसाना (36) का निकाह 16 साल पहले किदवई नगर कालोनी निवासी फरियाद से हुआ था। अफसाना के तीन बच्चे हैं। बुधवार रात करीब तीन बजे अफसाना का शव अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मायके पक्ष को सूचना दी। ससुराल वालों का कहना है कि अफसाना ने खुदकुशी की है, जबकि मृतका के फुफेरे भाई शरीफ का कहना है कि पति अफसाना को परेशान करता था।
विज्ञापन
इसके चलते पति ने ही महिला की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। एसएसआई राकेश शर्मा का कहना है कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।