फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Niece attempted rape on Tgade

तगादे पर भतीजी से रेप की कोशिश

Sat, 22 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 22 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Niece attempted rape on Tgade
Rape - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन

उधारी का तगादा करने पर भतीजी के साथ एक व्यक्ति ने रेप की कोशिश की। पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मेरठ के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति झारखंड में कोयले का कारोबार करते हैं। उसके चाचा ने डेढ़ लाख रुपये देकर उसके पति से 23 लाख रुपये का कोयला खरीदा था।

इसके बाद अचानक आरोपी लापता हो गया। कर्ज में दबने के कारण पीड़ित परिवार को मकान बेचना पड़ा। इसके बाद पीड़िता सिकंदराबाद में अपने रिश्तेदार के यहां किराए पर रहती है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व उसका चाचा उन्हें मिल गया। तगादा करने पर उसने जल्द ही बकाया रुपये लौटाने का आश्वासन दिया।  तगादा करने से आक्रोशित आरोपी ने महिला से रेप की कोशिश की। पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


खेत में  रेप की कोशिश, विरोध पर किया घायल
अगौता थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक महिला को खेत में खींचकर रेप की कोशिश की। विरोध करने पर युवक ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी शनिवार शाम अन्य महिला के साथ बुलंदशहर से अपनी ससुराल आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने दोनों महिलाओं में से एक महिला को अरहर के खेत में खींच लिया और रेप की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर युवक ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

एसओ अगौता प्रभात वर्मा ने बताया कि मामले में पीड़ित महिला ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश
सिकंदराबाद। गांव के ही युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ रेप करने की कोशिश की। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसे अकेला देख गांव का एक युवक घर में घुस आया। और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए रेप करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


पांच पर गैंगरेप की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज
खानपुर। एक गांव के पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की कोशिश और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर खानपुर पुलिस ने की है। पुलिस के अनुसार खानपुर क्षेत्र के गांव की महिला आठ अगस्त को शाम चार बजे घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी विपिन घर में घुस गया और रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथी रामभूल, विक्रम, नितिन और आनंद भी घर में घुस आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed