फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Murdered bodies dumped in Rjwaha

हत्या कर शव रजवाहे में फेंका

Tue, 16 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 16 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Murdered bodies dumped in Rjwaha
घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस। - फोटो : ब्यूरो

कोतवाली क्षेत्र के नगला लुफ्तअलीपुर गांव निवासी अधेड़ की हथियार से सिर में वार कर हत्या कर दी। शव को समनपुर के पास रजवाहे में फेंक दिया। सोमवार सुबह खेत पर गए लोगों ने रजवाहे में शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


एसएसपी अनीस अहमद अंसारी, एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय तथा सीओ चंद्रधर गौड़ ने भी घटना स्थल का दौरा कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली।  क्षेत्र के नगला लुफ्तअलीपुर गांव निवासी हरिचंद(50) पुत्र बुद्धा सिंह गांव में ही परचून की एक छोटी सी दुकान चलाता था।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर करीब 2 बजे गांव से किसी के साथ बाइक पर गया था। सोमवार की सुबह उसका शव समनपुर मीरापुर के बीच जंगल में रजवाहे में पड़ा मिला। सिर में चोट लगने से रक्तस्राव हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पाकर एसएसपी अनीस अहमद अंसारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक तांत्रिक का काम भी करता था। साथ ही वह शराब पीने का शौकीन था। फिलहाल किसी से रंजिश की बात सामने नहीं आई है।

हत्या के सभी पहलुओं से जांच कर मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के पुत्र रतनपाल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

बाइक से पहुंचे एसएसपी
क्षेत्र में अधेड़ हरिचंद की हत्या की सूचना मिलने पर एसएसपी घटना स्थल को निकल पड़े। लेकिन समनपुर से रजवाहे की पटरी पर रास्ते कीचड़ होने और गाड़ी के घटना स्थल पर न पहुंचने के कारण एसएसपी को बाइक का सहारा लेना पड़ा।


पुलिया पर गाड़ी छोड़कर वह पायलट के रूप में चल रहे एक एसआई की बुलट मोटरसाइकिल पर बैठकर वह एक किलोमीटर दूर घटना स्थल पर पहुंचकर मौका-ए-वारदात का जायजा लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed