फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder by girlfreind's family members

आजाद नगर में घर पर बुला कर प्रेमी की हत्या

Thu, 19 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 19 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
murder by girlfreind's family members
हत्या - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर रोड स्थित मोहल्ला आजाद नगर में प्रेमी की कथित प्रेमिका के परिजनों ने घर बुलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने प्रेमिका के घर से शव को बरामद किया है। पीड़ित पक्ष ने प्रेमिका समेत चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन



सलेमपुर रोड स्थित मोहल्ला आजादनगर निवासी मो. उमर पुत्र इब्राहिम ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसके भाई राशिद उर्फ बबलू  का पड़ोस में रहने वाली एक युवती से गत तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों निकाह करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन राजी नहीं थे। कई बार उन्होंने उसके भाई को धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 10 बजे युवती के परिजनों ने राशिद को बातचीत के लिए फोन करके बुलाया था।  उसके बाद देर रात तक भी राशिद घर नहीं पहुंचा। उसकी तलाश करते हुए परिजन आरोपियों के घर भी गए। वहां उन्होंने राशित के घर आने की बात से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह प्रेमिका के घर के सामने भीड़ जुटी तो राशिद के परिजन भी पहुंचे। वहां कमरे में राशिद का शव पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। बताया गया कि आरोपी राशिद के शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन पड़ोसियों ने देख लिया और मामले का खुलासा हो गया।


सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों पर मारपीट करने और जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
मृतक के भाई उमर ने युवती, उसके पिता सिराज, भाई अफजाल समेत एक अन्य आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed