{"_id":"587915214f1c1b7c58baa685","slug":"moving-khurja-holding-20-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा ले जाए जा रहे 20 लाख रुपये पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुर्जा ले जाए जा रहे 20 लाख रुपये पकड़े
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
कार से 20 लाख रुपये बरामद
- फोटो : ब्यूरो
मेरठ रोड स्थित साइलो चौकी द्वितीय पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बैंक कैशियर की निजी कार से 20 लाख रुपये बरामद किए हैं। कार में यूनियन बैंक खुर्जा शाखा के कैशियर और दो अन्य लोग सवार थे। पूछताछ में कैशियर ने बताया कि वह मेरठ मुख्य ब्रांच से रुपये लेकर खुर्जा ब्रांच जा रहे थे। हालांकि, वह मौके पर कागजात नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
पुलिस पकड़े गए रुपयों व कैशियर को कार सहित लेकर थाने लेकर आ गई। पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग को दी। आयकर विभाग के अफसर बरामद रुपयों के दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रहे है।
विज्ञापन