फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mother-daughter rape

सास-बहू के साथ रेप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 09 Sep 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 09 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter rape
रेप - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली देहात के एक गांव में तीन माह पहले घर में घुसकर तीन लोगों ने सास-बहू के साथ रेप किया था। इस मामले में अब कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


महिला ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 3 जून की रात गांव निवासी संजय पुत्र मंटू, राजीव व सोहनवीर उर्फ सोनू पुत्र रमेशचंद घर में घुस आए। घर पर दोनों सास-बहू थीं। महिला का आरोप है कि संजय ने उसके साथ बलात्कार किया जबकि राजीव ने उसकी सास के साथ।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पति के घर लौटने पर महिला ने आपबीती बताई। आरोप है कि जब उसने कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने केस फर्जी बताकर थाने से टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता को कोर्ट का दरवाजा खटखटना पड़ा। एसओ कोतवाली देहात रामेश्वर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर संजय, राजीव और सोहनवीर के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed