फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   mother and son shot injured

जमीनी रंजिश में मां-बेटे को मारी गोली, गंभीर

Thu, 07 Jul 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 07 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
mother and son shot injured
जाम।
जमीनी रंजिश में मां-बेटे को गोली मार दी गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन



जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव शिवाली निवासी श्यामलाल ने एक प्लॉट खरीदा था। पास के ही गांव किशनपुर के कुछ लोग प्लॉट को अपना बता रहा थे। बुधवार को प्लॉट की नींव भरी जा रही थी।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव किशनपुर के करीब 8-10 लोग आए और गाली-गलौच करने लगे आैर गोलियां चला दी, जिसमें राजवती पत्नी श्यामलाल और अमित पुत्र श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुन गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed