फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   mob beated bike thief after firing

फायरिंग कर भाग रहे चोर को भीड़ ने दबोचा

Fri, 04 Dec 2015 12:33 AM IST
खुर्जा जंक्शन, अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा जंक्शन, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
mob beated bike thief after firing
नगर के मोहल्ला दुकानी में देर रात बाइक चुरा रहे बदमाशों को घेरने पर उन्होंने भीड़ पर फायर झोंक दिया। भीड़ ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की।
विज्ञापन


इस दौरान अंधेरे का लाभ उठाते हुए बाइक सवार दो बदमाश मौके से भागने में कामयाब हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों द्वारा पकड़े गए बदमाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



नगर के मोहल्ला दुकानी निवासी देवकीनंदन शर्मा के घर के बाहर खड़ी बाइक को बुधवार रात बाइक सवार तीन बदमाश लॉक खोल कर ले जा रहे थे।

इस दौरान बदमाशों की आहट सुनकर घर से बाहर निकले बाइक मालिक ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर कुछ ही देर में मोहल्ले के काफी लोग जमा हो गए। इस दौरान भीड़ ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खुद को भीड़ से घिरता देखकर बदमाशांे ने भीड़ के ऊपर पर फायर झोंक दिया। हालांकि गनीमत रही कि  गोली किसी को नहीं लगी। 

गोली चलने के बावजूद आए दिन चोरी की घटना से परेशान लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

 साथी को पिटता देखकर बाइक सवार अन्य दो बदमाश मौके से भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बदमाश को भीड़ से अपने हिरासत में ले लिया।

 पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed