फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mistry was the murder of the transaction in dispute

लेन-देन के विवाद में मिस्त्री ने की थी हत्या

Sat, 05 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 05 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mistry was the murder of the transaction in dispute
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शहर की पंचवटी कॉलोनी निवासी लापता हुए अधेड़ जगदीश अरोड़ा की हत्या का शनिवार को एसपी देहात ने खुलासा किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी  मिस्त्री ने दो लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में जगदीश की हत्या करने की कबूल की है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।


एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि आरोपी पप्पू मिस्त्री उर्फ अफजाल अहमद निवासी लाल कुआ बिंदावाला चौक ने पूछताछ में दो लाख रुपये लेन-देन के विवाद में अरनिया क्षेत्र में जाकर जगदीश की चाकुओं से गोदकर हत्या करना स्वीकार लिया।
विज्ञापन


उसने बताया किदो नवंबर को उसने ही फोन करके मोहल्ला पंचवटी निवासी जगदीश अरोड़ा को पुराना हाईवे स्थित बिजलीघर नंबर चार के पीछे बुलाया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अरनिया क्षेत्र के गांव हिसारा स्थित नहर के समीप हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि जगदीश के बार-बार रुपयों का तकादा करने से उसने एक सप्ताह पूर्व हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने मृतक की स्कूटी भी बरामद की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed