{"_id":"58cac8684f1c1bb66032c788","slug":"missing-boy-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली से लापता युवक का शव मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली से लापता युवक का शव मिला
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Thu, 16 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
लापता हुए युवक का शव
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव रामपुर में होली के दिन से लापता हुए युवक का शव काली नदी के बंधे पर पर पड़ा मिला। शव पर कोई चोट का निशान नहीं था। पुलिस को उसकी मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी ऋषिपाल का 30 वर्षीय पुत्र ललित गांव में ही रहकर खेताबाड़ी करता था। 13 मार्च को धूल वाली होली के दिन वह शाम को गुलाल लेकर घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद अगले दिन परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी थाने मेें दर्ज करा दी।
विज्ञापन
बुधवार रात ललित का शव गांव के पास काली नदी किनारे बंधे पर पड़ा मिला। घरवालों ने हत्या किए जाने की बात कही है, लेकिन पुलिस को प्राथमिक जांच में शव पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है।
विज्ञापन
ललित शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी हैं। एसएचओ शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सूचना रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया जा रहा है कि ललित को दौरे भी पड़ते थे।