{"_id":"58712f1a4f1c1b005215ca61","slug":"minor-student-kidnapping-reports-on-the-four-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा के अपहरण में चार भाइयों पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग छात्रा के अपहरण में चार भाइयों पर रिपोर्ट
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
थाने में चार के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग स्कूली छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर चार सगे भाईयों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी बेटी नगर के एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। मंगलवार को वह प्रेक्टिकल का सामान खरीदने के लिए साइकिल से सिकंदराबाद आई थी।
विज्ञापन
वापस लौटते समय कार सवार सुनील, अनिल, धर्मवीर, कर्मवीर पुत्रगण रनसिंह चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया था। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर चारों भाइयों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
मामी को ले भागा
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से भांजा अपनी मामी को लेकर फरार हो गया। मामा ने नामजद तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की मांग की है। पुलिस जांच में जुट गई है।
मारने की धमकी
क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने चार युवकों पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर घर में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जबरन बैनामा कराने का आरोप
झाझर निवासी किशोर ने कुछ लोगों पर जबरन बैनामा कराने का आरोप लगाया है। किशोर ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 15 वर्षीय ब्रजेश पुत्र राजपाल ने बताया कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। आरोप है कि ककोड़ निवासी एक युवक ने माता-पिता के देहांत के बाद जबरन जमीन का बैनामा करा लिया। इंस्पेक्टर वीके मिश्र ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।