{"_id":"57f145ae4f1c1b9a115749e2","slug":"masked-men-robbed-a-businessman-of-90-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों ने व्यापारी से 90 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोशों ने व्यापारी से 90 हजार रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर नकाबपोश बदमाशों ने रोडवेज बस से उतारकर किराना व्यापारी से 90 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार सुबह हाथरस निवासी किराना व्यापारी रवि पुत्र अशोक कुमार रुपये का कलेक्शन करने के लिए डिबाई आया था। देर शाम किराना व्यापारी रोडवेज बस से वापस अलीगढ़ जा रहा था। बस में पहले से ही एक बदमाश बैठा हुआ था।
विज्ञापन
छतारी दो राहे के पास रोडवेज बस रुकवा कर बदमाश ने जबरन व्यापारी रवि को नीचे उतार लिया। वहां पहले से खड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यापारी को दबोच लिया और तमंचे के बल पर 90 हजार रुपयों से भरा थैला लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने रवि से मारपीट भी की।
विज्ञापन
इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर बदमाश भाग गए। उधर, बस चालक ने आगे जाकर थाना पुलिस को सूचना दे दी थी। इसके चलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसओ श्यामप्रताप पटेल ने बताया घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।