{"_id":"57519e614f1c1b7d2810c371","slug":"married-woman-was-raped-by-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर औरंगाबाद क्षेत्र निवासी युवती से कई माह तक रेप किया। पीड़िता ने शादी का दबाव डाला तो युवक ने इंकार कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने कोर्ट को बताया कि वह औरंगाबाद में अपनी बेटी के साथ रहती है। कोतवाली देहात के मिर्जापुर गांव निवासी बलवीर का उसके घर आना जाना है। आरोप है कि बलवीर ने मौका पाकर उसकी बेटी को शादी का झांसा दिया और कई बार उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
2 मई को आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ रेप किया। बेटी ने जब शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया। पीड़िता ने घर लौटकर आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता का आरोप है कि जब थाने पर तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
थक हारकर उसने कोर्ट का सहारा लिया। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी बलवीर के खिलाफ रेप की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।