फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Man shot in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में युवक को मारी गोली

Thu, 02 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 02 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Man shot in electoral rivalry
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दौरान हुई रंजिश में बृहस्पतिवार शाम एक युवक को अन्य युवक ने गोली मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। मोहल्ला रुकनसराय निवासी गुफरान पुत्र ताहिर ने बताया वह कुरैशी है और कसाईबाड़ा में मीट की दुकान चलाता है।

विधानसभा चुनाव के दौरान वोट डालने को लेकर गांव में ही विवाद हो गया था। तब से आरोपी उससे रंजिश रखते हैं। गुफरान ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे वह दुकान से अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे घेरकर मारपीट करने लगे। इसी बीच आरोपियों में से एक युवक ने तमंचे से उसपर फायर कर दिया, जिससे गुफरान लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन


पुलिस ने गुफरान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया है। एसएसआई डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

युवक पर  चलाई गोली
 पीरखां मोहल्ला में बुधवार रात एक व्यक्ति ने युवक पर तमंचे से गोली चला दी। गनीमत रही की युवक दरवाजे की ओट में हो गया, जिससे गोली उसे नहीं लगी। पीड़ित ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीरखां निवासी आस मोहम्मद पुत्र इस्लाम ने बताया कि बुधवार रात करीब सवा दस बजे मोहल्ले का ही एक व्यक्ति उसके घर के सामने तमंचा लेकर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ करने पर गुस्साए आरोपी ने उस पर गोली चला दी। गनीमत रही की आस मोहम्मद दरवाजे की ओट में चला गया, जिससे बच गया। उधर, गोली की आवाज से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पीड़ित ने रिजवान पुत्र यूनुस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed