{"_id":"56fc03e74f1c1b3e68f0045c","slug":"man-killed-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Wed, 30 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव त्यौरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पत्नी के साथ विवाद के चलते वह मृतक के घर आए थे और उसके साथ मारपीट भी की थी। दूसरे दिन सुबह घर में बिस्तर पर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
गांव त्यौरी निवासी फजल (30) पुत्र हासीन का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसके चलते वह पिछले तीन वर्ष से मायके रह रही थी। मंगलवार को फजल के परिवार के अन्य सदस्य कहीं बाहर गए थे। फजल और उसकी बहन घर पर थे। आरोप है कि फजल के सास-ससुर घर आए और युवक से पत्नी को लाने अथवा तलाक का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
परिजनों की माने तो फजल के साथ ससुरालियों ने मारपीट की और चले गए। इसके बाद फजल खेत पर काम करने चला गया। वापस लौटने के बाद रात में वह खाना खाकर सो गया। सुबह उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। बहन ने देखा तो शोर मचा दिया।
विज्ञापन
आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। घटना की जांच की जा रही है।