{"_id":"577c03cf4f1c1b9d2f7f9e88","slug":"lover-commits-suicide-after-being-blamed-for-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप से आहत प्रेमी ने खाया जहर, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोप से आहत प्रेमी ने खाया जहर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Getty
प्रेमिका के ससुराल से गायब होने पर पति ने उसके प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी तो टेंशन में आकर प्रेमी ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
उसके परिजनों ने प्रेमिका और उसके परिजनों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। वहीं सोमवार की रात्रि लापता विवाहिता अचानक कोतवाली पहुंच गई। उसने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने विवाहिता को उसके मां-बाप की सुपुर्दगी में दे दिया।
ककोड़ निवासी युवक का मोहल्ले की ही लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की के परिजनों ने दो महीने पहले उसकी शादी कर दी थी। शादी के बाद भी प्रेमिका प्रेमी को जबरन उसके घर में घुसने की धमकी देती रहती थी।
विज्ञापन
शानिवार को प्रेमी और उसके परिजन प्रेमिका को समझाने गए। संदेह होने पर उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। सोमवार सुबह विवाहिता अचानक लापता हो गई। पति ने प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। तनाव में आए प्रेमी ने सोमवार की रात्रि जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।