{"_id":"5720ecfd4f1c1b6907a92005","slug":"loot-with-finance-empylee","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसकर्मी से 50 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसकर्मी से 50 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Wed, 27 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित कर्मचारी अरविंद
- फोटो : अमर उजाला
वसूली कर फाइनेंस कंपनी के दफ्तर लौट रहे कर्मचारी को रास्ते में रोककर बाइक सवार चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 50 हजार रुपये लूट लिए। जाते-जाते बदमाश पीड़ित की बाइक की चाबी और मोबाइल भी ले गए। राहगीरों की मदद से पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने क्षेत्र की कांबिंग की। तमाम कोशिशों के बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
वारदात कोतवाली क्षेत्र के सिरौरा-पचदेवरा मार्ग पर बुधवार सुबह हुई। फ्यूचर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अरविंद पुत्र जसवंत निवासी गांव भीकमपुर सुमाली, थाना गजरौला की मानें तो बुधवार सुबह वह गांव नगला नलू और शिकोई के समूहों से मासिक किश्तें वसूल कर बाइक से अनूपशहर आ रहा था।
विज्ञापन
वसूली के 50 हजार रुपये उसने बैग में रखे थे। सिरौरा-पचदेवरा मार्ग पहले से खड़े चार युवकों ने उसे रोका और तमंचा तान दिया। रुपयों से भरा बैग लूट लिया और जाते-जाते बाइक की चाभी तथा मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पीड़ित ने वारदात की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन