फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot cash

बच्चों की गर्दन पर चाकू रखकर गल्ला लूटा

Thu, 06 Oct 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 06 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
loot cash
लूट

विज्ञापन
दुकान पर बैठे बच्चों की गर्दन पर चाकू रखकर बदमाश ने दिनदहाड़े दो दुकानों के गल्ले से कैश लूट लिया। पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस में तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने भी जानकारी से इनकार किया है।

खत्रीवाड़ा निवासी मोमीन ने बताया कि सब्जी मंडी में उसकी फलों की दुकान है। मंगलवार की दोपहर वह काम से गए थे। नौकर साजिद माधोगढ निवासी उसके भांजे रूईत (12)को दुकान पर बैठाकर खाना खाने चला गया। इसी दौरान वहां पहुचे युवक ने रूईत की गर्दन पर चाकू रखकर गल्ले से 10 हजार लूट लिए।
विज्ञापन


मोमीन के सामने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की  दुकान स्वामी खत्रीवाडा निवासी बबलू ने बताया कि वह दुकान पर काम कराने आए बच्चे अरमान को दुकान पर बैठाकर बराबर में किसी कार्य से गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान पर पहुंचे युवक ने अरमान की गर्दन पर चाकू रखकर गल्ले में रखे 9हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बाजार जा रही सास बहू से पर्स लूटा
डीएम रोड स्थित शिकारपुर कंपाउंड निवासी अंकित मित्तल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन सितंबर की रात करीब 8.30 बजे मां और पत्नी घर से बाजार की तरफ जा रही थीं। जब वह डीएम रोड पर पहुंचीं तो पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उनका पर्स लूट लिया।

बदमाश पर्स लूटकर भाग निकले। दोनों ने मिलकर शोर मचाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। पर्स में दो मोबाइल, 5-7 हजार रुपये, घर की चाबियां आदि सामान था। घर लौटने पर दोनों ने आपबीती परिजनों को बताई। अंकित ने फौरन ही सूचना पुलिस को दी।


स्कूल के क्लर्क से 70 हजार रुपये लूटे
जेवर अड्डे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने इंटर कॉलेज के एक क्लर्क से 70 हजार रुपये लूट कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।


 सांगरपुर निवासी सतेंद्र गांव में ही जनता इंटर कॉलेज में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। बुधवार दोपहर तीन बजे वह पीएनबी से रुपये निकालकर बाइक से घर जा रहे थे।
जेवर अड्डे के पास बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और सतेंद्र से रुपये का थैला लूट भाग गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed