{"_id":"e04dc3fd0ef85a0cc5e70bf091747142","slug":"lineman-died-rukus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से लाइनमैन की मौत पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से लाइनमैन की मौत पर हंगामा
अमर उजाला, सिकंदराबाद
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक करते समय शटडाउन के बाद भी सप्लाई चालू हो गई। लाइन में आए में करंट की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन की मौत हो गई जबकि उसका साथी लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने शव रखकर जीटी रोड पर हंगामा किया और जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल, सपा नेता और फिर एसडीएम के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर एसडीओ, जेई, लाइनमेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार सुबह करीब 11.00 बजे मिर्दवाड़ा निवासी संविदा लाइनकर्मी रियाजूद्दीन उर्फ राजू पुत्र साबूदीन साथी लाइनमेन चौधरीवाड़ा निवासी फिरोज पुत्र जमालुद्दीन, छासियावाड़ा निवासी राजेश के साथ जीटी रोड स्थित चट्टू चौराहे पर कैतवाली मस्जिद के पास शट डाउन लेकर हाइटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक कर रहे थे।
विज्ञापन
राजू और फिरोज खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे थे। राजेश नीचे खड़ा हुआ था। बताते है कि इसी दौरान लाइन में सप्लाई चालू हो गई। करंट के झटके से राजू ट्रांसफार्मर के ऊपर गिरकर घायल हो गया।
वहीं फिरोज लाइन से चिपक गया। फिरोज को लाइन से लटका देख राजेश और वहां मौजूद एक अन्य कर्मचारी हाकम ने निजामपुर विद्युत केंद्र पर फोन कर सप्लाई बंद कराई।
फिर राजेश ने लोगों की मद्द से फिरोज को लाइन से छुड़ाकर नीचे उतारा। राजू और फिरोज को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया जबकि फिरोज को रेफर कर दिया ।
रियाजूद्दीन उर्फ राजू के परिजनों ने विद्युत निगम स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को घटनास्थल पर रखकर हंगामा किया और जाम लगाने की कोशिश की।
सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल केपी सिंह, सपा नेता बल्लू अंसारी, इरशाद, मोहसिन खान, नाजिम आदि ने परिजनों से बात की। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने और हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।
उसके बाद ही परिजन शांत हुए। एसडीएम अतुल कुमार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने और पारिवारिक लाभ योजना से 20 हजार की आर्थिक मदद तुरंत देने का भरोसा दिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना प्रभारी केपी सिंह के मुताबिक मृतक राजू की पत्नी नसीम की तहरीर पर पुलिस ने एसडीओ प्रेम कुमार, जेई प्रवेश गिरी, लाइनमैन नैमपाल के खिलाफ कार्य में लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में बिजली निगम के इन लोगों पर ही सीधा आरोप लगाया गया था।
अकेला था कमाने वाला, चार बेटे और बेटी
मृतक राजू के चार बेटे और बेटी है। बेटी सबसे बड़ी है। मृतक की मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजू परिवार में अकेला कमाने वाला था।
पत्नी पांच बच्चों और मां का अकेला सहारा था। राजू का छोटा भाई बाबूद्दीन शादी के बाद अपने परिवार के साथ अलग रहने लगा था।
मृतक के परिजनों को मिलेंगे चार लाख
एसडीओ प्रेम कुमार ने बताया कि मृतक को तीन लाख रुपये बीमा राशि, 50 हजार इपीएफ राशि के अलावा निगम की तरफ से सहायता राशि भी दी जाएगी। निगम स्टाफ हर समय राजू के परिजनों के साथ खड़ा रहेगा। राजू मेहनती कर्मचारी थी।
जिस स्थान पर हादसा हुआ। वहां पर कास्वाड़ा और बंसल सिनेमा फीडर की लाइन हैं। राजू और उसके साथी कास्वाड़ा फीडर पर काम कर रहे थे। बसंल सिनेमा फीडर के संपर्क में तार आने से दौड़े करंट के कारण हादसा हुआ। लाइन नहीं जोड़ी गई। -प्रेम कुमार, एसडीओ