फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Line engaged in military wife unconscious

लाइन में लगी सैनिक की पत्नी बेहोश

Tue, 15 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 15 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Line engaged in military wife unconscious
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

पहासू में पीएनबी पर नोट बदलने आई सैनिक की पत्नी लाइन में लगने के दौरान बेहोश हो गई।  वहीं अरनिया के पीएनबी में लाइन लगने के दौरान धक्का-मुक्की में होमगार्ड का डंडा लगने से वृद्धा का सिर फूट गया।

विज्ञापन


 फजलपुर गांव निवासी राजवीर सिंह बाघा बार्डर पर सेना में तैनात हैं। उनकी पत्नी ममता मंगलवार को करेंसी बदलने के लिए पहासू कस्बा स्थित पीएनबी पर आईं थीं। देर तक लाइन खड़ी रहने के दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। ममता को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन


उधर, अरनिया के मुनि गांव स्थित पीएनबी पर गांव निवासी 65 वर्षीय मुन्नी देवी नोट बदलने बैंक में गई ंथी। लाइन में खड़े रहने के दौरान धक्का-मुक्की हुई। व्यवस्था संभाल रहे एक होमगार्ड का डंडा लगने से मुन्नी के सिर से खून निकलने लगा। मुन्नी को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहब ! बेटे की शादी है नए नोट दिलवा दो
‘सात दिन बाद बेटे की शादी है। बैंक कर्मचारी नए नोट नहीं दे रहे हैं। साहब! रुपये दिलवा दो नहीं तो बेटे की शादी रुक जाएगी।’ यह फरियाद लेकर ग्राम गेसूपुर निवासी तमीचा मंगलवार को तहसील दिवस पहुंची। तहसील दिवस में उसने एसडीएम कन्हई सिंह को बताया कि उसने अपने बेटे आरिफ का रिश्ता गुलावठी के ग्राम मोड़ी में तय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed