फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   life imprisonment in murder case of farmer

गैरइरादतन हत्या में 4को उम्रकैद

Thu, 08 Sep 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 08 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
life imprisonment in murder case of farmer
sdf
रंजिशन युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में न्यायाधीश ने पिता पुत्र समेत चार को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह निर्णय अपर सत्र न्यायाधीश पंचम सुनील कुमार वर्मा के न्यायालय ने दिया है।
विज्ञापन



अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी प्रताप सिंह अंबा व प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि वादी जुल्फिकार खां पुत्र इस्लाम निवासी चंदेरू ने थाना सिकंदराबाद में 19 जून 2010 को एक एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि 16 जून की रात गांव के नौबत की बेटी की बारात आई थी। जिसमें कुछ लोग लड़कियों से मजाक कर रहे थे।
विज्ञापन


इस बात को लेकर गांव के कुछ लोगों में कहासुनी हो गई थी। शादी में परिवार भी शरीक हुआ था। 17 जून 2010 की रात 8 बजे एक दिन पुरानी बात को लेकर गांव के ही नदीम व वसीम पुत्र इस्लाम, इस्लाम व इकराम पुत्र चांद खां लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने मौसिन व मुर्शरफ को बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान मुर्शरफ की मौत हो गई। न्यायाधीश ने गवाहों के बयानों व पत्रावली के आधार पर नदीम पुत्र इस्लाम, वसीम पुत्र इस्लाम, इस्लाम पुत्र चांद खां और इकराम पुत्र चांद खां को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10-10 हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed