फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Laxman Awardee was kicked out just before the collision

पहले लक्ष्मण अवार्डी को मारी थी बस ने टक्कर

Thu, 15 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 15 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Laxman Awardee was kicked out just before the collision
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

व्यापारी नेता नरेंद्र अग्रवाल को कुचल कर मारने वाली बस ने कुछ मिनट पहले बाइक सवार लक्ष्मण अवार्डी अमित चौधरी और उसके ममेरे भाई को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण अवार्डी को निजी अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया था। इलाज कराने के चक्कर में तब पीड़ित ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी।

बृहस्पतिवार को अमित के बड़े भाई ने बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई । लक्ष्मणपुरी भूड़ निवासी अनुराग चौधरी पुत्र गुलवीर सिंह चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके छोटे भाई अमित चौधरी को बॉडी बिल्डिंग में लक्ष्मण अवार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन


11 दिसंबर 2016 की रात अमित अपने ममेरे भाई विक्रांत के साथ जिम से करीब 9.30 बजे घर के लिए निकला था। बहलीमपुरा नहर के मोड़ पर भूड़ की तरफ से आ रही रोडवेज बस संख्या यूपी17-टी4852 के चालक ने गलत दिशा में आकर अमित की बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को सोहम नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज कराने के चलते एफआईआर दर्ज कराने में देर हो गई। नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। बता दें कि इसी बस ने उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संयोजक नरेंद्र अग्रवाल को टक्कर मार दी थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। पुलिस अभी तक लापरवाह बस चालक को गिरफ्तार नहीं  कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed