फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Killed soldier's mother

फौजी की मां को पटक पटककर मार डाला

Wed, 28 Sep 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 28 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Killed soldier's mother
बिजेंद्री देवी (फाइल फोटो) - फोटो : ब्यूरो
कुंडल लूट का विरोध करने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फौजी की मां को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। बदमाशों ने फौजी के पिता को भी डंडों से पीटा। वारदात के बाद ग्रामीणों ने थाने में धरना दिया और कार्रवाई के साथ-साथ मुआवजे की मांग उठाई। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात के खिलाफ लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


वारदात बुधवार सुबह साढ़े दस बजे जम्मू-कश्मीर में तैनात जाट रेजिमेंट के कांस्टेबल मोनू कुमार की माता बिजेंद्री देवी (60) और पिता विक्रम (65) के साथ हुई जब वे गांव बिसाइच स्थित खेत से पशुओं के लिए बुग्गी में चारा लेकर घर लौट रहे थे।  रास्ते में तमंचे से लैस बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


एक ने उसके कनपटी पर तमंचा रखकर उसके साथ मारपीट की तथा एक बदमाश ने उसकी पत्नी के कानों से सोने के कुंडल लूट लिए। बिजेंद्री ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे सड़क पर कई बार पटका। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने विक्रम को भी डंडे से बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने में एकत्र हो गए तथा धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों के तेवर देख अफसरों ने कई थानों की फोर्स तथा पीएसी बुला ली। धरने में पहुंची विधायक विमला सोलंकी ने अधिकारियों के सम्मुख मांग रखी कि मृतका के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाए।

वहां मौजूद रालोद के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. पीके सिंह, रालोद नेता चौ. बिजेंद्र सिंह, किसान नेता चौ.सुन्दरपाल सिंह तेवतिया एवं चौ.हरवीर सिंह, दीपक दुल्हैरा ने अल्टीमेटम दिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रहती है तो गांव भटौना में महापंचायत कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।


एसडीएम सुनील कुमार ने नियमानुसार मुआवजा दिलाने की भी घोषणा की। उधर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि घटना बेहद दुखद और शर्मनाक है। सीओ यशवीर सिंह के साथ मैं खुद अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed