{"_id":"5702a5f84f1c1b2a57c811b3","slug":"karate-coach-s-clever-11-year-sentence-in-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याना के कराटे कोच को रेप में 11 साल की सजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्याना के कराटे कोच को रेप में 11 साल की सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) प्रीतू शर्मा की अदालत ने कराटे कोच को शिष्या के साथ बलात्कार के मामले में सोमवार को 11 साल का कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र सिंह नेगी के अनुसार बुलंदशहर जिले के स्याना निवासी वीरेंद्र सिंह राठौर लामाचौड़ में किराये के मकान में रहते थे। इसी क्षेत्र में वह कराटे भी सिखाते थे। जुलाई 2014 में एक दिन एक खिलाड़ी उन्हें फीस देने के लिए उनके घर आई। आरोप है कि उन्होंने बहला फुसलाकर खिलाड़ी को नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन
बेहोश होने पर उन्होंने उसके साथ रेप किया। फोटो भी खींच ली। आरोप है कि फोटो के जरिये वह खिलाड़ी के साथ ब्लैकमेल कर दुराचार करता था। खिलाड़ी के पिता ने 20 जुलाई 2014 को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
अदालत ने कोच को बलात्कार का दोषी माना। सोमवार को अदालत ने नशीला पदार्थ खिलाने की धारा से अभियुक्त को दोषमुक्त कर दिया, लेकिन धारा 376(2च) के तहत 11 साल की कैद और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।