{"_id":"588ba5184f1c1bbb7ecf73ea","slug":"jwellwe-shot-himself-due-to-tension-of-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से तंग सर्राफ ने खुद को गोली से उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से तंग सर्राफ ने खुद को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के सिटी स्टेशन रोड पर सराफा व्यापारी ने खुद को कनपटी पर गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल से तमंचा बरामद कर लिया और शव पीएम को भेज दिया। पुलिस की माने तो आत्महत्या का कारण मृतक पर कर्ज होना है।
हालांकि परिजनों की ओर से एक सुसाइड नोट पुलिस को दिया गया है। जिसमें रुपयों के लेन-देन को लेकर तीन लोगों पर परेशान करने का आरोप है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
मोहल्ला नवलपुरा निवासी नरेश (38) पुत्र महेश की सराफा बाजार में ज्वैलरी की दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे नरेश सिटी स्टेशन रोड स्थित अपने गैराज पर गए थे। जहां पर उन्होंने कनपटी पर तमंचा रखकर खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान मौके से तमंचा बरामद किया और शव को पीएम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक व्यापारी पर कर्जा था और उसके चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया। वहीं परिजनों की ओर से पुलिस को दिए गए एक सुसाइड नोट में तीन लोगों के खिलाफ लेन-देन को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।
सुसाइड नोट के मुताबिक प्रताड़ित किए जाने से वह काफी परेशान थे। वहीं परिजन हत्या की भी आशंका जता रहे हैं। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। आत्महत्या का कारण कर्जा होना है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थित स्पष्ट हो सकेगी। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। पूरे मामले की जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।