फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Just inflate the tire bursting, child deaths

हवा भरते समय बस का टायर फटा, बच्चे की मौत

Thu, 10 Nov 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 10 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Just inflate the tire bursting, child deaths
other - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अलीगढ़ बस अड्डे के पास टायर फटने से 12 वर्षीय घायल बच्चे की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे मोहल्ला पठान टोला निवासी हामिद का 12 वर्षीय बेटा आमिर अलीगढ़ बस अड्डे के पास खड़ा था।

इसी दौरान एक प्राइवेट बस रुकी और बस से उतरकर चालक टायर पंचर की दुकान से बस के पहियों में हवा भरवाने लगा। अधिक हवा भरने के कारण बस का एक पहिया तेज आवाज के साथ फट गया। टायर के फटने से पास में खड़ा आमिर घायल हो गया। घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन



 आनन-फानन में घायल आमिर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर मेडिकल के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान आमिर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर-मोपेड की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
अलीगढ़-डिबाई हाईवे पर दानपुर के निकट टैंकर व मोपेड की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन  घायल हो गए है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी चिकित्सक ने बुलंदशहर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

दानपुर तेल डिपो के निकट मोपेड से खेड़िया वक्श अपने गांव जा रहे जावेद (35) पुत्र जमील की टैंकर व मोपेड की हुई भिड़ंत में मौके पर मौत हो गई। आमिर की पत्नी जमरीन (24) व तीन वर्षीय पुत्री सानिया व करीली निवासी मंजूर खां (55) पुत्र मुंशी खां गंभीर रूप से घायल हो गए।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलों को उपचार के लिए पीएचसी दानपुर एडमिट कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed