{"_id":"56e84da24f1c1b87108b4ddd","slug":"je-power-employes-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई-बिजलीकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई-बिजलीकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
बिजलीकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे के क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर वसूली कर रहे जेई, बिजलीकर्मियों और ठेकेदार को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान ठेकेदार और बिजली कर्मियों के कपड़े तक फट गए। वहीं, एसई ने मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है।
बता दें कि डीएम रोड बिजलीघर के जेई उमाशंकर सक्सेना, ठेकेदार हरीश कुमार और ठेकेदार के कर्मचारी यमुनापुरम बिजलीघर क्षेत्र के चांदपुर रोड पर तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान ठेकेदार के साथ अपराधी किस्म के लोग भी थे।
चांदपुर रोड पर उपभोक्ता जितेंद्र कुमार के घर पर जेई टीम के साथ पहुंचे। आरोप हैं कि जेई और अपराधी किस्म के व्यक्तियों ने बिजली चोरी करने का आरोप लगाकर उससे रुपयों की मांग की। जब उसने देने से इंकार किया तो जेई ने एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसपर बात बढ़ने लगी तो मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने जेई, ठेकेदार और बिजलीकर्मियों को घेर लिया। तभी एक बिजलीकर्मी ने उपभोक्ता से अभद्रता कर दी। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और जेई, ठेकेदार व कर्मचारियों को दौड़ा दिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने जेई उमाशंकर सक्सेना, ठेकेदार हरीश कुमार और अन्य निजी कर्मियों की जमकर धुनाई की। मारपीट और हंगामे की सूचना पर मौके पर अन्य बिजलीकर्मी और पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को शांत कराकर जेई और ठेकेदार को चंगुल से छुड़ाया।
500 बकायेदारों पर गिरी गाज, बत्ती गुल
बकायेदारों से वसूली के लिए बिजली विभाग ने नौ टीमों को लगाया गया है। अभियान के दूसरे दिन करीब 500 से घरों के कनेक्शन काटे गए। बकायेदारों के खिलाफ मंगलवार को नगर के यमुनापुरम, इमलिया और देहात क्षेत्र में तीन-तीन टीमों का गठन किया गया।
इस दौरान 10 हजार से ऊपर के करीब 500 से ज्यादा बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। कारपोरेशन अफसरों के निर्देश पर किसी भी जेई ने बकायेदारों के बिल मौके पर जमा नहीं किए।
एक्सईएन बुलंदशहर डीसी शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। 500 से ज्यादा बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। यदि तीन दिन में बकाया जमा नहीं होता है तो ऐसे उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
जेई को क्षेत्र में चेकिंग करने और डिस्कनेक्शन के निर्देश दिए गए थे। जेई, कर्मियों ने वसूली की कोशिश की है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-एके चौधरी, अधीक्षण अभियंता
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बकाया उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। उपभोक्ता बिजली चोरी कर रहा था। वसूली के आरोप निराधार है।
-उमाशंकर सक्सेना, जेई, डीएम रोड बिजलीघर